रेवांचल टाइम्स - राष्ट्रीय पेंशन बहाली आंदोलन (NMOPS) के पेंशन शंखनाद रैली लखनऊ के ईको गार्डन मे दिनाँक 21 नवंबर को आयोजित विशाल कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों पेंशन विहीन कार्मिक एकजुट होकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु शंखनाद किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने सभी विभागों के लिए नयी पेंशन व्यवस्था की खामियों पर प्रकाश डाला।
इस रैली में प्रदेशाध्यक्ष परमानन्द डेहरिया मुकेश बघेल प्रान्तीय सचिव के साथ प्रदेश के अधिकांश जिलों से कार्मिक भी शामिल रहे। सिवनी ज़िले के बरघाट ब्लॉक से अध्यक्ष संतोष पारधी, चंद्रकुमार बघेल सचिव, भालचंद्र रहूंगाडाले ,भालचंद्र संदेले ,संतोष तुर्कर ,ईमान सिंह रहूंगाडाले ,राजेन्द्र पतले, कुवार सिंह चौहान, खरक सिंह चौधरी, दिलीप कुमार भलेकर ,ऋषि कुमार चौधरी, यदुराज रहागडाले आदि शामिल हुए।
उक्ताशय की जानकारी संकुल गंगेरुआ के मीडिया प्रभारी आनंद जायसवाल द्वारा दी गई।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment